Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

All England Championship में बड़ा उलटफेर,लक्ष्य, क्रिस्टी को हराकर फाइनल में पहुंचे

March 14, 2025

All England Championship में बड़ा उलटफेर,लक्ष्य, क्रिस्टी को हराकर फाइनल में पहुंचे

बर्मिंघम: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप 2025 में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को सीधे मैचों में हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

पेरिस 2024 के सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी को मात्र 36 मिनट में सीधे सेटों में 21-13, 21-10 से हराया। पेरिस ओलंपिक के बाद यह पहली बार था जब तीसरी वरीयता प्राप्त क्रिस्टी और लक्ष्य आमने-सामने थे। लक्ष्य ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और बिना किसी परेशानी के जीत दर्ज की।

लक्ष्य का अब सामना दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी और एशियाई खेलों के मौजूदा चैंपियन चीन के शि फेंग ली से होगा। पुरुष युगल में भारत की शीर्ष जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को चिराग की पीठ की मांसपेशियों में ¨खचाव के कारण अपने दूसरे दौर के मैच से हटना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज इस जोड़ी ने पहला गेम 21-16 से गंवा दिया और दूसरे गेम में चीन की झी हाओ नान और जेंग वेई हान (विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर) के खिलाफ 2-2 की बराबरी पर थे, लेकिन मैच से रिटायर हो गए। इस बीच, ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने कोरिया की आठवीं वरीयता प्राप्त किम हये-जियोंग और कोंग ही-योंग पर शानदार जीत के साथ महिला युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए वापसी की।

भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए 15-21, 21-18, 21-18 से जीत हासिल की। इससे पहले निराशाजनक बात यह रही कि पीवी सिंधु महिला एकल स्पर्धा के पहले दौर में ही बाहर हो गईं। इसके अलावा विश्व में 28वें नंबर की खिलाड़ी मालविका बंसोड़ जापान की अकाने यामागुची से 21-16, 21-13 से हार गईं। यामागुची विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी हैं और दो बार की विश्व चैंपियन रह चुकी है।

भारत को मिश्रित युगल में भी शुरुआती दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। भारत के रोहन कपूर और रुथविका गड्डे को चीन के फेंग यान ङो और वेई या शिन ने सीधे सेट में 21-12, 21-10 से हराया। भारत की उम्मीदें अब सेन और जॉली तथा गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी पर टिकी है, ऐसे में सभी की निगाहें उनके आगामी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर होंगी।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें