Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Brazil के राष्ट्रपति Jair Bolsonaro ने की Footballer Pelé के सम्मान में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

December 30, 2022

Brazil के राष्ट्रपति Jair Bolsonaro ने की Footballer Pelé के सम्मान में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

ब्राजीलः ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने 3 बार के विश्व फुटबॉल चैंपियन रहे पेले के सम्मान में 3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का गुरुवार देर रात 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी कैली नैसिमेंटो ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी। पेले कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें 29 नवंबर को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुनिया में फुटबॉल के बेताज बादशाह या फिर फुटबॉल के जादूगर कोलन कैंसर से पीड़ित थे और उनके शरीर के अधिकतर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

इससे पहले दिन में बोलसोनारो ने पेले के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि फुटबॉल के इस महान खिलाड़ी ने दुनिया में ब्राजील को नई ऊंचाई पर पहुंचाकर नाम रोशन किया है। बोल्सोनारो ने ट्वीट किया, ‘‘पेले ने हमेशा फुटबॉल को एक कला और अपने आनंद के तौर पर देखा है।’’

गौरतलब है कि सितंबर 2021 में पेले को कोलन ट्यूमर का पता चला था। इस वर्ष में उन्हें तीन ट्यूमर और मूत्रश्य में संक्रमण होने पर इलाज के लिए दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पेले को 30 नवंबर को दिल से संबंधित परेशानी सहित शरीर में सूजन आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बाद में यह बताया गया कि पेले को कीमोथेरेपी दी गई, जिसका कोई संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आया।

पेले इससे पहले भी कई बार चेकअप कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। पिछले दिनों कतर में फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही पेले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने फैंस को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया था।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें