Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर CM मान ने दी बधाई, कहा: ‘देश को नीरज पर गर्व है’

August 28, 2023

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर CM मान ने दी बधाई, कहा: ‘देश को नीरज पर गर्व है’

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा के: ‘भारत के नीरज चोपड़ा ने बुद्धापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है…नीरज ने 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है…देश को नीरज पर हमेशा गर्व है…’

ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही विश्व चैम्पियनशिप में कल देर रात पुरूषों की भालाफेंक स्पर्धा में 88 . 17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। वह ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण एक समय पर जीतने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें