Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

India में कम नहीं होगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दीवानगी : Virender Sehwag

March 14, 2023

India में कम नहीं होगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दीवानगी : Virender Sehwag

नई दिल्लीः पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट आयोजनों की लगातार बढ़ती संख्या के बावजूद भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटकी लोकप्रियता प्रभावित नहीं होगी। गौरतलब है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच कई क्रिकेट पंडितों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर परखेलकी हानि होने की बातकही है। भारत के पूर्व कोच और कमेंटेटरर विशास्त्री ने एक हालिया बयान में कहा कि एक दिवसीय क्रिकेट को प्रासंगिक रखने के लिए एक पारी को 40 ओवर का कर देना चाहिए। सहवाग ने इस विषय पर कहा, कि ‘मुझे नहीं लगता कि फ्रेंचाइजी लीगों की संख्या बढ़ने सेक्रिकेट को किसी तरह का नुकसान होगा।

बल्कि इनसे लोगों के लिए रोजगार पैदा होंगे और खिलाड़ियाें को अधिक से अधिक खेलने का मौका मिलेगा। लोगों के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का प्रेम कम नहीं हुआ है। मेरे बच्चे आज भी समय निकाल कर एक दिवसीय और टेस्ट मैच देखने जाते हैं। इस देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति लोग हमेशा दीवाने रहेंगे।’’ सहवाग ने यह बात सोमवार को लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी 2023 के उद्घाटन समारोह में कहीं। गाजियाबाद के वीवीआईपी जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम पर 22 मार्च से शुरु होने वाली इस लीग में सहवाग के अलावा सुरेश रैना, हरभजन सिंह, प्रवीण कुमार, सनथ जयसूर्या और तिलक रत्ने दिलशन जैसे दिग्गज पूर्व क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।

सहवाग ने टूर्नामेंट के बारे में कहा, ‘‘भारतीय वेटरन क्रिकेटर बोर्ड (बीवीसीआई) हम जैसे पूर्व क्रिकेटरों के लिये जो कर रहा है वह बहुतही शानदार और सराहनीय है। इस तरहकी लीग के आयोजन से हम जैसे खिलाडियों का खेल से संपर्क बना रहता है और ख़ास कर वह खेल जिसे हम बचपन से प्यार करते आये हैं। ये टूर्नामेंट हमारे पेशेवर करियर को बढ़ाने, पुराने दोस्तों के साथ-साथ हमें फिट रहने में मदद करने सहित विभिन्न तरीकों से हमारी सहायता करते हैं।’ ’सहवाग ने कहा कि खेल के प्रति उनका प्रेम उन्हें बार-बार इसकी ओर ले आता है और जब तक उनका शरीर अनुमति देगा वह क्रिकेट खेलते रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रशंसकों को अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के साथ जुड़ने और कुछ जादुई पलों को फिर से जीने का मौका मिलता है। मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि हममें से कुछ के पास अभी भी कुछ वर्तमान क्रिकेटरों को चुनौती देने की क्षमता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें