Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जसप्रीत बुमराह की IPL 2025 में वापसी पर बड़ा अपडेट, Mumbai Indians के अगले दो मैचों में खेलने की संभावना कम

April 5, 2025

जसप्रीत बुमराह की IPL 2025 में वापसी पर बड़ा अपडेट, Mumbai Indians के अगले दो मैचों में खेलने की संभावना कम

Jasprit Bumrah return to IPL 2025: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 में वापसी की राह पर हैं। हालांकि वह शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और सात अप्रैल को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

ईएसपीएनक्रिकइंफो को पता चला है कि फिलहाल बुमराह एनसीए बेंगलुरू में आखिरी दौर का फिटनेस टेस्ट दे रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम से क्लियरेंस मिलने के बाद ही वह एमआईटीम को ज्वाइन कर आईपीएल में खेल सकते हैं। बुमराह जनवरी से ही एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। उनके निचले पीठ के हिस्से में स्ट्रेस की तकलीफ थी।

बुमराह खुद भी अपनी चोट के प्रति बहुत सजग हैं और वह एक्शन में लौटने से पहले पूरी तरह से सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह फिट हों। भारत को आईपीएल के एक महीने बाद पांच टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की नई शुरुआत भी होगी।

बुमराह ने 2013 से एमआई के लिए कुल 133 आईपीएल मैच खेले हैं और 165 विकेट लिए हैं। इससे पहले वह पीठ की ही चोट के कारण 2023 का सीजन नहीं खेल पाए थे। उनको हालिया चोट बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट के दौरान सिडनी में चार जनवरी को लगी थी। इसके बाद उन्होंने टेस्ट मैच में गेंदबाजी नहीं की और फिर चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें