Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Daniel Vettori मैच में Harsh Dubey के प्रदर्शन से हुए काफी प्रभावित, कहा- उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

May 26, 2025

Daniel Vettori मैच में Harsh Dubey के प्रदर्शन से हुए काफी प्रभावित, कहा- उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

Daniel Vettori : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने अपना अंतिम लीग मैच जीतकर टूर्नामेंट का सफर शानदार अंदाज में समाप्त किया। मुख्य कोच डेनियल विटोरी इस मैच में हर्ष दुबे के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए। न्यूजीलैंड के इस पूर्व अनुभवी क्रिकेटर ने युवा खिलाड़ी को बहुत चतुर गेंदबाज बताया।

हैदराबाद ने अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 110 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। जिसमें दुबे ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और रमनदीप सिंह को आउट किया और अपने चार ओवरों में 34 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले दुबे ने अपने पहले दो आईपीएल मैचों में मिशेल मार्श और विराट कोहली को आउट किया था, जिसके बाद यह शक्तिशाली स्पेल आया।

2025 दुबे के लिए एक शानदार वर्ष रहा है, इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी सीज़न में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा जब उन्होंने विदर्भ की 2024/25 चैंपियनशिप जीतने वाली श्रृंखला में 69 विकेट लिए, और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। दुबे को 30 मई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है।

मैच के बाद डेनियल विटोरी ने दुबे की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि टीम में आने के बाद से उन्होंने जो किया है, उससे हम बहुत खुश हैं। वह जाहिर तौर पर बहुत ही चतुर गेंदबाज हैं और स्थिति को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। वह समझते हैं कि उन्हें कैसे गेंदबाजी करनी है और कैसे विकेट लेने हैं। उन्होंने आईपीएल मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है।”

विटोरी ने कहा, ‘उनके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अब से लेकर अगले आईपीएल तक वह काफी क्रिकेट खेलेंगे, चाहे वह भारत ए के लिए हो या अपनी घरेलू टीम के लिए, उनके लिए काफी मौके होंगे। इसलिए हमारा मानना ​​है कि वह गेंदबाज और बल्लेबाज के रूप में भी उभरेंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें