
Australia defeated West Indies : ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को 159 रनों से मात दी। हालांकि यह मुकाबला नतीजे से ज्यादा अंपायरों के विवादित फैसलों और उस पर वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी की प्रतिक्रिया के चलते चर्चा में रहा।
अंपायर्स के फैसलों पर डैरेन सैमी ने उठाए सवाल
मैच के बाद वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने टीवी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) के फैसलों में एकरूपता न होने पर निराशा जताई। सैमी का कहना था कि ट्रेविस हेड और शाई हॉप के विकेट के पीछे कैच को लेकर लिए गए दो एक जैसे मामलों में अंपायर्स ने अलग-अलग फैसले दिए।
इसके अलावा उन्होंने रोस्टन चेज और कैमरून ग्रीन से जुड़े LBW रेफरल्स के फैसलों पर भी सवाल उठाए। कोच के बयान को ICC की आचार संहिता का उल्लंघन माना गया, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
सैमी ने स्वीकार की अपनी गलती
डैरेन सैमी ने अपने बयान को लेकर अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिससे इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। गौर करने वाली बात यह है कि बतौर कोच यह उनका पहला टेस्ट मैच था और इसी मैच में उन्होंने अंपायर्स के फैसलों को लेकर सख्त रुख दिखाया।
मैच का हाल: ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी
पहली पारी:
ऑस्ट्रेलिया: 180 रन
वेस्टइंडीज: 190 रन (10 रन की बढ़त)
दूसरी पारी:
–ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
–ट्रेविस हेड, ब्यू बेवस्टर और एलेक्स कैरी ने अर्धशतक जड़े।
–टीम ने 310 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी:
बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे और पूरी टीम महज 141 रन पर सिमट गई।
सीरीज में पिछड़ी वेस्टइंडीज
इस हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। हालांकि टीम ने मुकाबले में जुझारूपन दिखाया, लेकिन अंपायरिंग विवाद ने मुकाबले का रुख और माहौल दोनों ही बदल दिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...