Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

India vs England: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू, जानिए शेड्यूल, टीम और अब तक का रिकॉर्ड

June 19, 2025

India vs England: भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू, जानिए शेड्यूल, टीम और अब तक का रिकॉर्ड

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज़ 20 जून से होने जा रहा है। यह टेस्ट सीरीज क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि दोनों टीमें अपनी बेहतरीन फॉर्म और मजबूत खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं। आइए जानते हैं इस सीरीज का पूरा शेड्यूल, दोनों टीमों की प्लेइंग स्क्वॉड और अब तक का आपसी रिकॉर्ड।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025: पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट
हेडिंग्ले, लीड्स
20 से 24 जून 2025

दूसरा टेस्ट
एजबेस्टन, बर्मिंघम
2 से 6 जुलाई 2025

तीसरा टेस्ट
लॉर्ड्स, लंदन
10 से 14 जुलाई 2025

चौथा टेस्ट
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
23 से 27 जुलाई 2025

पांचवां टेस्ट
केनिंग्टन ओवल, लंदन
31 जुलाई से 4 अगस्त 2025

भारत-इंग्लैंड के बीच अब तक का टेस्ट रिकॉर्ड

कुल मैच: 136
इंग्लैंड जीता: 51
भारत जीता: 35
ड्रॉ: 50

भारत ने इंग्लैंड की धरती पर आखिरी बार 2007 में टेस्ट सीरीज जीती थी, जब राहुल द्रविड़ टीम के कप्तान थे। तब से लेकर अब तक भारत इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने को तरस रहा है।

भारतीय टीम (टेस्ट सीरीज 2025 के लिए)

शुभमन गिल (कप्तान),अभिमन्यु ईश्वरन,साईं सुदर्शन,यशस्वी जायसवाल,करुण नायर,नितीश रेड्डी,रविंद्र जडेजा,वाशिंगटन सुंदर,शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत,केएल राहुल,ध्रुव जुरेल,मोहम्मद सिराज,जसप्रीत बुमराह,प्रसिद्ध कृष्णा,आकाशदीप,अर्शदीप सिंह,कुलदीप यादव,हर्षति राणा

इंग्लैंड टीम (पहले टेस्ट के लिए)

बेन स्टोक्स (कप्तान),बेन डकेट,जैक क्रॉली,जो रूट,हैरी ब्रूक,जैकब बेथेल,क्रिस वोक्स,ओले पोप,जैमी स्मिथ,सैमुअल कुक,ब्रायडन कार्स,शोएब बशीर,जोश टंग,जेमी ओवरटन

क्या इस बार टूटेगा 17 साल पुराना सूखा?

टीम इंडिया की नजर इस बार 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने पर होगी। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में एक युवा और ऊर्जावान भारतीय टीम मैदान पर उतरने जा रही है, जो हाल के वर्षों में विदेशी सरजमीं पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें