Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत VS इंग्लैंड महिला वनडे सीरीज: शानदार टी20 जीत के बाद अब वनडे में जीत का लक्ष्य, जानें पहला वनडे कब और कहां देखें Live

July 16, 2025

भारत VS इंग्लैंड महिला वनडे सीरीज: शानदार टी20 जीत के बाद अब वनडे में जीत का लक्ष्य, जानें पहला वनडे कब और कहां देखें Live

IND vs ENG: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। अब टीम इंडिया का अगला मिशन है वनडे सीरीज, जिसमें उसे इंग्लैंड के खिलाफ तीन मुकाबले खेलने हैं। पहला मुकाबला 16 जुलाई को साउथैम्प्टन के प्रतिष्ठित रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज आगामी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

हरमनप्रीत और मंधाना होंगी टीम की बड़ी ताकत

टी20 सीरीज में उप-कप्तान स्मृति मंधाना का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक जड़ते हुए टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाई थी। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सकीं, लेकिन उनका फॉर्म सकारात्मक संकेत दे रहा है।

वनडे सीरीज में इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों से टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी। साथ ही प्रतिका रावल, जो पहली बार इंग्लैंड में खेल रही हैं, उन पर भी सबकी निगाहें टिकी होंगी कि वह विदेशी ज़मीन पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।

पहला वनडे मैच: कब, कहां और कितने बजे?

तारीख: 16 जुलाई 2025

स्थान: रोज बाउल स्टेडियम, साउथैम्प्टन

समय: भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से

मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारतीय दर्शक इस रोमांचक मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर देख सकते हैं। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv App पर की जाएगी।

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत महिला टीम:

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), हर्लीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरानी, तेजल हासबनीस, सायली सातघरे, शुचि उपाध्याय, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़।

इंग्लैंड महिला टीम:

नैट सीवर-ब्रंट (कप्तान), एम्मा लैम्ब, लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन, सोफिया डंकली, एम अर्लॉट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट (विकेटकीपर), माया बुशियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, चार्ली डीन, लॉरेन फीलर, लिंसी स्मिथ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें