Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फाइनल में भारतीय टीम ने किया बड़ा बदलाव, 21 साल की इस खिलाड़ी को दिया डेब्यू का सुनहरा मौका

May 11, 2025

फाइनल में भारतीय टीम ने किया बड़ा बदलाव, 21 साल की इस खिलाड़ी को दिया डेब्यू का सुनहरा मौका

Kranti Gaur स्पोर्ट्स डेस्क : कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही महिला ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस रोमांचक फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

लीग चरण में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन मुकाबले जीते थे, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं मेजबान श्रीलंका ने दो मुकाबले जीते और दो में हार झेली। साउथ अफ्रीका की टीम इस सीरीज में सिर्फ एक ही मैच जीत सकी और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

क्रांति गौड़ को मिला डेब्यू का सुनहरा मौका

फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। टीम मैनेजमेंट ने 21 वर्षीय मीडियम पेसर क्रांति गौड़ को डेब्यू का मौका दिया है। उन्होंने टीम में बाएं हाथ की स्पिनर सुचि उपाध्याय की जगह ली है।

क्रांति को उनकी डेब्यू कैप भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज ने सौंपी। क्रांति गौड़ विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में यूपी वॉरियर्ज की ओर से खेलती हैं, जहां उन्होंने 8 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं। इस ट्राई सीरीज में भारत की ओर से चारों अनकैप्ड खिलाड़ियों को डेब्यू करने का अवसर मिला, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:

भारत महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

श्रीलंका महिला टीम: हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), पिउमी बदलगे, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें