Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के 2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, इन 2 नए चेहरों को मिला मौका

June 18, 2025

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के 2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, इन 2 नए चेहरों को मिला मौका

New Zealand Women’s Cricket Team: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 18 जून 2025 को महिला टीम के लिए 2025-26 सत्र के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस बार कुल 17 खिलाड़ियों को अनुबंध सूची में जगह दी गई है, जिसमें दो नए नामों ब्री इलिंग और बेला जेम्स को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये दोनों युवा खिलाड़ी अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन और तेज गेंदबाज हेली जेनसेन की जगह भरेंगी।

गौरतलब है कि टीम की मौजूदा कप्तान सोफी डिवाइन ने एक दिन पहले यानी 17 जून को वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। वह अब न्यूजीलैंड के लिए केवल टी-20 फॉर्मेट में खेलती नजर आएंगी।

ब्री इलिंग और बेला जेम्स… उभरते सितारे

21 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्री इलिंग ने 2022 में घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था और जल्द ही अपनी टीम की टॉप विकेट टेकर बन गईं। हालिया घरेलू सत्र में उन्होंने सभी फॉर्मेट्स मिलाकर 29 विकेट चटकाए। इसी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्हें इस साल श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से T20I और वनडे डेब्यू का मौका मिला।

वनडे में 3 मैचों में 4 विकेट

T20I में 3 मैचों में 2 विकेट

बेला जेम्स ने भी घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 16 साल की उम्र में डोमेस्टिक डेब्यू किया था, लेकिन इंटरनेशनल डेब्यू के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।

– दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैच खेले
– मार्च 2025 में एक T20I भी खेला
– वनडे में अब तक 51 रन, जबकि T20I में 14 रन बनाए हैं।

हेड कोच बेन सॉयर का बयान

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा पर हेड कोच बेन सॉयर ने कहा कि “ब्री इलिंग ने श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चमारी अट्टापट्टू जैसी अनुभवी बल्लेबाज को जिस तरह से चुनौती दी, वह दर्शाता है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं बेला जेम्स ने घरेलू क्रिकेट में निरंतरता दिखाई है और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ खेलीं।”

न्यूजीलैंड महिला टीम की 2025-26 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

1. सूजी बेट्स
2. ईडन कार्सन
3. लॉरेन डाउन
4. इज़ी गेज
5. मैडी ग्रीन
6. ब्रुक हॉलिडे
7. ब्री इलिंग
8. पोली इंग्लिस
9. बेला जेम्स
10. फ्रैन जोनास
11. जेस केर
12. मेली केर
13. रोज़मेरी मैयर
14. मौली पेनफोल्ड
15. जॉर्जिया प्लिमर
16. हन्ना रोवे
17. ली ताहुह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें