Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rohit Sharma के टेस्ट रिटायरमेंट पर भावुक हुए Shubman Gill, इंस्टाग्राम पर लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

May 9, 2025

Rohit Sharma के टेस्ट रिटायरमेंट पर भावुक हुए Shubman Gill, इंस्टाग्राम पर लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

Shubman Gill got emotional : टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज़ और कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उनके इस फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। ऐसे में टीम के युवा सितारे और मौजूदा उपकप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश साझा कर रोहित को खास अंदाज में विदाई दी है।

गिल ने कहा— “धन्यवाद कप्तान”

शुभमन गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए लिखा, “एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर आपने टेस्ट क्रिकेट में जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए देश हमेशा आभारी रहेगा। आपने मुझे और उन सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया है जिन्होंने आपके साथ या आपके खिलाफ खेला है। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है जिसे मैं जीवन भर याद रखूंगा। रिटायरमेंट के लिए शुभकामनाएं। आप हमारे सबसे बेहतरीन कप्तान रहे हैं। धन्यवाद कप्तान।”

शुभमन गिल बन सकते हैं अगले टेस्ट कप्तान

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगामी इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रेस में शुभमन गिल सबसे आगे चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह भी एक मजबूत दावेदार हैं, लेकिन उनकी फिटनेस को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें सीमित भूमिका में इस्तेमाल कर सकते हैं।

रोहित का बतौर कप्तान टेस्ट रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और डेब्यू मैच में ही शानदार शतक जड़ा था। कप्तान के रूप में उन्होंने 24 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें से भारत को 12 में जीत और 9 में हार का सामना करना पड़ा। उनकी कप्तानी में भारत 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक भी पहुंचा था, हालांकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें