
Indian Women Cricket Team : भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की इस सीरीज की शुरुआत 28 जून से हो रही है। पहला टी20 मुकाबला इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि इंग्लैंड टीम की अगुवाई नेट सेवियर ब्रंट करेंगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
ओपनिंग की जिम्मेदारी मंधाना और शेफाली पर
भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी के रूप में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा मैदान में उतर सकती हैं। मंधाना ने दुनियाभर में अपनी क्लासिक बैटिंग से भारतीय टीम को कई बार जीत दिलाई है। वहीं शेफाली वर्मा की टी20 टीम में वापसी हुई है, और उनकी आक्रामक शैली इंग्लैंड के खिलाफ कारगर साबित हो सकती है। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल को मौका मिल सकता है, जो तेज स्ट्राइक रेट और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं।
मिडिल ऑर्डर होगा दमदार
चौथे नंबर पर कप्तान हरमनप्रीत कौर खुद बल्लेबाजी कर सकती हैं। उनके पास टी20 में 3589 रन का अनुभव है। पांचवें नंबर पर जेमिमा रोड्रिगेज और छठे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को जगह मिल सकती है। ये दोनों खिलाड़ी तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं और टीम को मजबूत स्कोर देने की क्षमता रखती हैं।
ऑलराउंडर और गेंदबाजों पर रहेगी नज़र
निचले क्रम में दीप्ति शर्मा टीम की ताकत होंगी, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का पासा पलटने में सक्षम हैं। उन्होंने टी20 में अब तक 1086 रन और 138 विकेट लिए हैं। उनके साथ स्नेह राणा को भी मौका मिल सकता है। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी, जबकि स्पिन विभाग में राधा यादव और युवा श्री चारानी को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (पहला T20I)
1. स्मृति मंधाना
2. शेफाली वर्मा
3. हरलीन देओल
4. हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
5. जेमिमा रोड्रिगेज
6. ऋचा घोष (विकेटकीपर)
7. दीप्ति शर्मा
8. स्नेह राणा
9. अरुंधति रेड्डी
10. राधा यादव
11. श्री चारानी
भारतीय महिला टीम इस मैच को जीतकर इंग्लैंड में एक मजबूत शुरुआत करना चाहेगी। अब देखना यह होगा कि हरमनप्रीत एंड कंपनी मैदान पर कितनी मजबूती से उतरती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...