Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई इंड‍ियंस में हुई इन 3 ख‍िलाड़‍ियों को मिली जगह; व‍िल जैक्स, रयान रिकेल्टन, कॉबिन बॉश हुए बाहर

May 21, 2025

मुंबई इंड‍ियंस में हुई इन 3 ख‍िलाड़‍ियों को मिली जगह; व‍िल जैक्स, रयान रिकेल्टन, कॉबिन बॉश हुए बाहर

मुम्बई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रैंचाईची मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और श्रीलंका के चरित असलंका को विल जैक्स, रयान रिकलटन और कॉर्बिन बॉश के स्थान पर अस्थायी तौर पर टीम में जगह दी है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुम्बई इंडियंस ने बेयरस्टो को 5.25 करोड़ रुपये, तेज गेंदबाज ग्लीसन को एक करोड़ और असलंका को 75 लाख रुपये में अनुबंधित किया है। ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने पर टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे। मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भिड़ंत होगी।

ये भी पढ़ें- PM मोदी का आज गुजरात दौरा, सम्राट संप्रति संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें