Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान देना जरूरी : क्रिकेटर मुकेश कुमार

February 12, 2025

पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान देना जरूरी : क्रिकेटर मुकेश कुमार

Cricketer Mukesh Kumar : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इन दिनों अपने गृह जिला गोपालगंज में हैं। वह गोपालगंज क्लब में आयोजित क्रिकेट कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्रिकेट कार्यशाला के दौरान क्रिकेटर मुकेश कुमार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच अपने अनुभवों को साझा किया और खिलाड़ियों के सवालों के जवाब भी दिए।

उन्होंने अच्छी प्रैक्टिस, स्किल में सुधार, अनुशासन आदि सुझावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे पढ़ाई के साथ खेल पर भी ध्यान दें। इस प्रकार की कार्यशाला के नियमित आयोजन से न सिर्फ गोपालगंज में उभरते खिलाड़ियों को पहचान मिलेगी, बल्कि कई मुकेश कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने नाम को स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि गोपालगंज से एक नहीं, कई मुकेश कुमार निकलने चाहिए। इस दौरान क्रिकेटर मुकेश कुमार ने जिलाधिकारी से जिले में खेल को बढ़ावा देने का अनुरोध करते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाती है, तो मेरी इच्छा है कि एक उच्च स्तरीय मैदान का निर्माण किया जाए। मैं खुद मैदान के निर्माण, आवश्यक उपकरण और क्रिकेट किट पर आने वाले खर्च को देने का प्रयास करूंगा।

जिलाधिकारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपने स्कूल की पुरानी यादों का जिक्र करते हुए बताया कि पहले के माहौल में सिर्फ पढ़ाई से करियर बनाने को प्राथमिकता दी जाती थी, जबकि आज खेल, अभिनय आदि विभिन्न क्षेत्रों में शानदार करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सौजन्य से खेल के विकास के लिए प्रत्येक पंचायत में विभिन्न खेल विधाओं के लिए मैदान का निर्माण कराया जा रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें