Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका; IPL के पहले चरण में पंत नहीं करेंगे विकेटकीपिंग

February 24, 2024

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका; IPL के पहले चरण में पंत नहीं करेंगे विकेटकीपिंग

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले चरण में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। दिल्ली की फ्रैंचाइजी के सह मालिक पार्थ जिंदल ने यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि पंत आईपीएल के पहले चरण में सिर्फ कप्तान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज अनरिख नॉर्खिए दिल्ली के पहले मैच तक फिट हो जाएंगे। दिल्ली को अपना पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ खेलना है।

जिंदल ने कहा कि टीम के डायरेक्टर सौरव गांगुली और कोच रिकी पोंटिंग का थिंक टैंक पंत की वापसी को लेकर आश्वस्त है। हालांकि अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुमति मिलनी शेष है।

जिंदल ने कहा, ‘‘ऋषभ बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने रन दौड़ना भी शुरु कर दिया है। वह आईपीएल के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। मैं पंत के खेलने की उम्मीद कर रहा हूं और वह पहले मैच से टीम की अगुवाई करेंगे। उन्होंने विकेटकी¨पग करना भी शुरू किया है, लेकिन पहले सात मैचों में वह सिर्फ बल्लेबाजी करेंगे। हमें देखना होगा कि उनका बॉडी मैच के बाद कैसे रिस्पांड कर रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि पंत ने इसी सप्ताह एनसीए और बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ की निगरानी में अलूर में अभ्यास मैच खेला था। मंगलवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह विकेटकी¨पग के साथ-साथ रन लेने का अभ्यास भी करते हुए नजर आ रहे थे। बुधवार को उन्होंने अभ्यास मैच में 20 ओवर तक बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण किया था। दिल्ली के कैंप को ज्वाइन करने से पहले पंत कुछ और ऐसे अभ्यास मुक़ाबले खेलेंगे। बीसीसीआई की मंजूरी मिलने के बाद ही वह विशाखापटनम में दिल्ली के अभ्यास कैंप से जुड़ेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें