Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रृंखला जीतने के बावजूद Healy की योजना र्टिनंग पिच के लिए तैयारी करने पर

December 31, 2023

श्रृंखला जीतने के बावजूद Healy की योजना र्टिनंग पिच के लिए तैयारी करने पर

भारत ने अपनी स्पिनर दीप्ति शर्मा के 10 ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट झटकने के प्रदर्शन से लगाम कसी लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम आठ विकेट पर 258 रन बनाने में सफल रही। अगर घरेलू टीम ने सात कैच नहीं छोड़े होते तो चीजें अलग हो सकती थीं।

हीली ने कहा कि अगर तीसरे और अंतिम वनडे में भी र्टिनंग पिच होगी तो उन्हें रन बनाने के और विकल्पों पर विचार करना होगा। हीली ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘‘हम शायद इसके लिए तैयार नहीं थे कि पिच पर कितना टर्न होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैच से पहले हमने इसके बारे में बात की थी कि शायद थोड़ा टर्न होगा लेकिन अब इसके बारे में बात करने की जरूरत है कि क्या वे तीसरे मैच में भी इसी तरह की पिच तैयार करेंगे।

हीली ने कहा, ‘‘हमें शायद कुछ और रन बनाने के क्षेत्र देखने होंगे और निश्चित रूप से हमारे आक्रमण के संबंध में भी कि हम इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं।तीसरा वनडे दो जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें