Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli की बिगड़ी तबीयत, थाणे के एक अस्पताल में भर्ती

December 23, 2024

भारत के पूर्व क्रिकेटर Vinod Kambli की बिगड़ी तबीयत, थाणे के एक अस्पताल में भर्ती

थाणे : भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें थाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, जब उन्हें भर्ती कराया गया था तो उनकी हालत बेहद खराब बताई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली को शनिवार को ही अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डॉक्टर ने कड़ी निगरानी में रखा है। कांबली ने यह भी स्वीकार किया था कि अत्यधिक शराब पीने से उन्हें परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में शराब की एक बूंद का भी सेवन नहीं किया है। कांबली के दोस्त और पूर्व प्रथम श्रेणी अंपायर मार्कस काउटो ने भी इसकी पुष्टि की थी। कांबली ने कहा, ‘नहीं, नहीं। मैंने छह महीने पहले शराब पीना और धूम्रपान करना बंद कर दिया था। अपने बच्चों की खातिर ऐसा किया। मैं पहले ऐसा करता था, लेकिन अब मैंने इसे पीछे छोड़ दिया है।’

ये भी पढ़ें: नहीं रहे ये मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन, 50 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें