Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

New Zealand Cricket को अभी बहुत कुछ से सकता था, इस तरह से विदा लेने से निराश हूं : Martini Guptill

January 9, 2025

New Zealand Cricket को अभी बहुत कुछ से सकता था, इस तरह से विदा लेने से निराश हूं : Martini Guptill

आकलैंड: हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने वाले मार्टनि गुप्टिल ने कहा कि वह न्यूजीलैंड क्रिकेट को काफी कुछ दे सकते थे और इस तरह से कैरियर पर विराम लगने से निराश हैं। न्यूजीलैंड के लिये खेलने वाले सीमित ओवरों के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक गुप्टिल ने 198 वनडे में 18 शतक और 39 अर्धशतक समेत 7346 रन बनाये हैं।

उन्होंने न्यूजीलैंड के लिये 122 वनडे में 3531 रन बनाये जिसमें दो शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। गुप्टिल ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिये 2022 में खेला था। जब यह स्पष्ट हो गया कि न्यूजीलैंड क्रिकेट का जोर नये खिलाड़ियों पर है तो उन्होंने दुनिया भर में विभिन्न टी20 लीग खेलने के लिये अपना अनुबंध छोड़ दिया।

उन्हें भारत में 2023 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली और संन्यास का ऐलान करने से दो साल पहले तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली। उन्होंने ‘ द न्यूजीलैंड हेराल्ड’ से कहा ,‘‘मैने हालात को देखकर फैसला लिया । मैं अभी न्यूजीलैंड क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकता था। मैं निराश हूं जिस तरह से मुझे संन्यास लेना पड़ा लेकिन आगे तो बढना है।’

विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी को रनआउट करके उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर खत्म करने वाले गुप्टिल ने कहा, मेरे जीवन का सबसे गौरव वाला पल था जब मुझे ब्लैक कैप मिली । मुझे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन मैं शीर्ष पर फिर जाना चाहता था। मुझे कोई मलाल नहीं है। मैने पूरी कोशिश की और खेल का पूरा मजा लिया ।

ये भी पढ़ें: रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… पंजाब के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें