Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC Champions Trophy: दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर देने उतरेगा अफगानिस्तान

February 21, 2025

ICC Champions Trophy: दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर देने उतरेगा अफगानिस्तान

कराची: पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामैंट में भाग ले रही अफगानिस्तान की टीम सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखकर शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के टूर्नामैंट में महत्वपूर्ण मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती रही है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वह अभी तक केवल चैंपियंस ट्रॉफी ही जीत पाई है। इस बार भी दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है और उसकी बल्लेबाजी काफी मजबूत है।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में कप्तान टेम्बा बावुमा, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन और एडेन मार्करम शीर्ष क्रम में जबकि हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी चिंता उसका गेंदबाजी विभाग है क्योंकि तेज गेंदबाज एनरिक नोíकया, नांद्रे बर्गर और गेराल्ड कोएत्जी चोटिल होने के कारण टूर्नामैंट से बाहर हो गए हैं। स्पिन विभाग में केशव महाराज और तबरेज शम्सी की अहम भूमिका होगीं। दक्षिण अफ्रीका का हाल में वनडे में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने वनडे विश्व कप 2023 के बाद जो 14 वनडे खेले हैं उनमें से उसे केवल चार मैच में जीत मिली। वह लगातार 6 मैच में हार सामना करके इस टूर्नामैंट में उतर रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें