Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs NZ: भारत का 40 दिनों का ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

June 3, 2026

IND vs NZ: भारत का 40 दिनों का ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरा, यहां देखें पूरा शेड्यूल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने बुधवार को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र 2026/27 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण भारत का ऐतिहासिक दौरा होगा। अक्टूबर से दिसंबर तक भारत की पुरुष टीम न्यूजीलैंड के अब तक के सबसे बड़े द्विपक्षीय क्रिकेट दौरे पर जाएगी। इस दौरान कुल 12 मैच, पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच, खेले जाएंगे।

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी। यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विदेशी टीम के सबसे बड़े इनबाउंड दौरों में से एक माना जा रहा है। पांच प्रमुख शहरों में मैच आयोजित किए जाएंगे। न्यूजीलैंड सरकार ने भी इस दौरे को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। यह समर्थन भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगभग 100 वर्षों पुराने खेल संबंधों को समर्पित है।

क्रिकेट से बढ़कर होगी सीरीज
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुख्य मार्केटिंग और कमर्शियल अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने कहा, “यह एक पीढ़ी में एक बार आने वाला मौका है। जब क्रिकेट की बात आती है तो भारत से बड़ा कुछ नहीं है। हम न्यूजीलैंड के लोगों को ऐसा दौरा देने जा रहे हैं जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। यह सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि दोनों देशों के साझा इतिहास, संस्कृति और बढ़ती दोस्ती का उत्सव होगा।”

भारत का न्यूजीलैंड दौरा टी20 सीरीज से शुरू होगा। 

22 अक्टूबर: पहला T20I : क्राइस्टचर्च
24 अक्टूबर: दूसरा T20I : क्राइस्टचर्च
27 अक्टूबर: तीसरा T20I : वेलिंगटन
30 अक्टूबर: चौथा T20I : ऑकलैंड
1 नवंबर: पांचवा T20I : हैमिल्टन

टी20 सीरीज के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी।

पहला वनडे: 4 नवंबर: ऑकलैंड
दूसरा वनडे: 7 नवंबर: वेलिंगटन
तीसरा वनडे: 10 नवंबर: हैमिल्टन
चौथा वनडे: 13 नवंबर: माउंट माउंगानुई
पांचवां वनडे: 15 नवंबर: माउंट माउंगानुई

इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।

19 नवंबर से 23 नवंबर: पहला टेस्ट मैच : वेलिंगटन
27 नवंबर से 1 दिसंबर: दूसरा टेस्ट मैच : क्राइस्टचर्च

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट आकर्षण है भारत
स्काई न्यूजीलैंड अगले छह सीजन के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर बनेगा। स्काई के स्पोर्ट्स कंटेंट प्रमुख गैरी बर्चेट ने कहा कि भारत का दौरा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट आकर्षण है और वे इसे यादगार प्रसारण अनुभव बनाएंगे।

टिकटों की भारी मांग की उम्मीद
टिकटों की भारी मांग की उम्मीद है। फैंस को सलाह दी गई है कि वे अगस्त में शुरू होने वाली एक्सक्लूसिव मेंबर प्री-सेल के लिए क्रिकेट नेशन पर रजिस्ट्रेशन करा लें।

बीते वर्षों में खेले गए कई यादगार मुकाबले
पिछले कुछ वर्षों में दोनों टीमों के बीच कई यादगार मुकाबले हुए हैं। 2019 विश्व कप सेमीफाइनल, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2023 विश्व कप सेमीफाइनल, 2024 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल और हालिया टी20 विश्व कप फाइनल में दोनों टीमें कई बार आमने-सामने आई हैं। इस साल जनवरी में दोनों टीमों के बीच भारत में सीमित ओवरों की सीरीज खेली गई थी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें