खेल डेस्क: भारत ने अफगानिस्तान को 403 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 402 रन बनाए। शुभमन गिल और ईशान किशन ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के साथ भारत ने वनडे क्रिकेट में आठवीं बार 400 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया। इसके साथ ही भारतीय टीम इस मामले में दक्षिण अफ्रीका की बराबरी पर पहुंच गई है।
ये भी पढे़ं :-
वनडे क्रिकेट में 400+ स्कोर बनाने वाली टीमें:
भारत – 8 बार
दक्षिण अफ्रीका – 8 बार
इंग्लैंड – 7 बार
ऑस्ट्रेलिया – 3 बार
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का सर्वोच्च वनडे स्कोर
भारत ने इस मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर भी दर्ज किया। इससे पहले टीम का इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतना बड़ा स्कोर नहीं था। इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टोटल खड़ा करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है जिसने 2015 में छह विकेट पर 417 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट पर 397 रन और श्रीलंका ने 2024 में 3 विकेट पर 381 रन बनाए थे।
ये भी पढे़ं :-