Site icon Dainik Savera Times

IPL 2026 के लिए इस दिन होगी नीलामी, KKR का पर्स सबसे भारी तो CSK खरीदेगी 9 खिलाड़ी!

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Auction Date: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू से भी पर्दा हटा दिया।

BCCI ने प्रेस रिलीज में बताया है कि सभी 10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 49 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुछ ट्रेड किए गए खिलाड़ी भी हैं। IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए 10 टीमों के पास 77 स्लॉट शेष हैं। सभी फ्रेंचाइजी के पर्स में कुल मिलाकर 237.55 करोड़ रुपये हैं।प्रत्येक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल कर सकती है। पंजाब किंग्स ने सर्वाधिक 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनके अलावा, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने 20-20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: Ravindra Jadeja ने थामा राजस्थान रॉयल्स का हाथ…Sanju Samson पहुंचे चेन्नई

KKR का पर्स सबसे भारी
इस ऑक्शन कोलकाता नाइटर राइडर्स (केकेआर) के पर्स में सबसे अधिक 64.3 करोड़ रुपये होंगे। टीम ऑक्शन में 13 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है। केकेआर ने मिनी ऑक्शन से पहले आंद्रे रसेल (12 करोड़) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये) जैसे महंगे खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम के पास 6 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए स्लॉट शेष हैं।

CSK खरीदेगी 9 खिलाड़ी!
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पास अधिकतम 9 स्लॉट भरने के लिए 43.4 करोड़ रुपये शेष हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में 25.5 करोड़ रुपये शेष हैं। इस टीम ने 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 6 विदेशी हैं। अब यह फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन में अपने साथ 10 खिलाड़ियों को जोड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant टैस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बने, वीरेंद्र सहवाग पछाड़ा

मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम राशि
मुंबई इंडियंस इस मिनी ऑक्शन में सबसे कम रकम के साथ उतरेगी। इस फ्रेंचाइजी ने अपने लगभग सभी नामी खिलाड़ियों को रिटेन किया है। मुंबई इंडियंस के पर्स में सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये शेष हैं। टीम अधिकतम 5 खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल कर सकती है।

Exit mobile version