Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी से अंकतालिका में मची उठा पटक, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

April 22, 2026

अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी से अंकतालिका में मची उठा पटक, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया। अपने घरेलू मैदान पर एसआरएच ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डीसी को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ एसआरएच अंकतालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है। एसआरएच-डीसी मुकाबले के बाद आइए देखते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है।

अंकतालिका
पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 8 अंकों के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- मन मोह लेंगे कश्मीर के ये तीन शानदार स्पॉट्स, LOC से मात्र इतनी है दूरी, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाका

 

गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे, मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें,चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंक में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

ऑरेंज कैप
एसआरएच-डीसी मैच के बाद ऑरेंज कैप हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास चली गई है। अभिषेक ने मैच में 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक के 7 मैचों की 7 पारियों में 323 रन हो गए हैं। अभिषेक ने अपनी ही टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ ऑरेंज कैप हासिल किया।

ये भी पढ़ें- 72 हजार करोड़ के पार पहुंचा भारत का सीफूड एक्सपोर्ट, फ्रोजन झींगे का सबसे बड़ा योगदान

 

पर्पल कैप
पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास है। कंबोज ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें