Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: नए जोश के साथ मैदान में उतरेगी RCB, जानें इस बार टीम में कितने धुरंधर और शुरुआती शेड्यूल

March 12, 2026

IPL 2026: नए जोश के साथ मैदान में उतरेगी RCB, जानें इस बार टीम में कितने धुरंधर और शुरुआती शेड्यूल
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज का ऐलान हो चुका है और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह साफ नजर आने लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फिलहाल टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मुकाबलों का शेड्यूल जारी किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि टीमें अपने शुरुआती चार से पांच मैच कब और कहां खेलने वाली हैं।

पिछले सीजन में इतिहास रचकर पहली बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार मौजूदा चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी। टीम ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद ट्रॉफी जीतकर अपने फैंस का सपना पूरा किया था, इसलिए इस सीजन भी सबकी निगाहें इसी टीम पर रहने वाली हैं।

कप्तान रजत पाटीदार, लेकिन टीम की पहचान विराट कोहली
आरसीबी की कमान इस बार भी रजत पाटीदार के हाथों में है। उनकी कप्तानी में टीम ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। हालांकि टीम की पहचान अब भी स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से ही जुड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें-  IPL 2026: आईपीएल इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों ने लिए 100 से ज्यादा कैच, नंबर 1 पर है ये प्लेयर

विराट कोहली आरसीबी के सबसे बड़े चेहरे हैं और लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे हैं। फिलहाल वे टीम से बाहर हैं, लेकिन जल्द ही भारत लौटकर आरसीबी के कैंप से जुड़ने की उम्मीद है। उनके जुड़ते ही टीम को बल्लेबाजी में और मजबूती मिलेगी।

सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी RCB
आईपीएल 2026 की शुरुआत ही आरसीबी के मुकाबले से होगी। 28 मार्च को बेंगलुरु में होने वाले पहले मैच में आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। आमतौर पर टूर्नामेंट का पहला मैच पिछली बार की विजेता और उपविजेता टीमों के बीच होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

आरसीबी की टीम पहले से ही मजबूत नजर आ रही है और फ्रेंचाइजी ने नीलामी में अपनी कमजोरियों को भी दूर करने की कोशिश की है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि टीम लगातार दूसरे साल भी शानदार प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें- मुश्किल में फंसे Hardik Pandya, वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान तिरंगे का अपमान करने पर दर्ज हुई शिकायत

 

आरसीबी की पूरी टीम
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान।

आरसीबी का शुरुआती शेड्यूल

28 मार्च 2026 – RCB vs SRH, बेंगलुरु
05 अप्रैल 2026 – RCB vs CSK, बेंगलुरु
10 अप्रैल 2026 – RR vs RCB, गुवाहाटी
12 अप्रैल 2026 – MI vs RCB, मुंबई

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें