मुम्बई: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
मुकेश कुमार को बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल एक के उल्लंघन के लिए दोषी पाया गया। इसके लिए उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। यह मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, ग्राउंड उपकरण या फिटिंग्स के दुरुपयोग से संबंधित है। ये नियम उन खिलाड़ियों पर लागू होता है जो मैदान पर अपने गुस्से या निराशा में बल्ला, स्टंप या किसी और चीज को नुकसान पहुंचाते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...