Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की नजर दूसरे खिताब पर

October 26, 2023

झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की नजर दूसरे खिताब पर

रांची: झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के पहले मैच में भारतीय टीम 27 अक्टूबर को थाईलैंड को चुनौती देने को तैयार है। दस दिवसीय चैंपियनशिप में भारत घरेलू दर्शकों की मौजूदगी में दूसरी बार ट्राफी पर कब्जा करने की पूरी कोशिश करेगी मगर उसके रास्ते में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता चीन और गत चैंपियन जापान बाधा बन कर खड़े है जिससे निपटना भारतीय लडकियों के लिये आसान नहीं होगा।

प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड समेत कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इन छह टीमां के बीच मुकाबले राउंड रॉबिन आधार से खेले जायेंगे जिनमें शीर्ष चार टीमे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारतीय कप्तान सविता ने कहा ‘‘ इस तरह के टूर्नामेंटों में, किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हम इन मैचों का इंतजार कर रहे हैं। बेशक, हम हर मैच जीतना चाहते हैं और यहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, पेरिस 2024 ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी मेजबानी रांची में भी की जाएगी।’’

मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, ‘‘ओलंपिक क्वालीफायर से पहले इन मैचों को खेलना एक शानदार अवसर है। यह हमें अन्य टीमों का आकलन करने में मदद करेगा।’’ टूर्नामेंट में भारत का अभियान शुक्रवार को थाईलैंड के खिलाफ मैच से शुरू होगा, उसके बाद शनिवार, 28 अक्टूबर, को मलेशिया के साथ भिड़ंत होगी। इसके बाद टीम सोमवार यानी 30 अक्टूबर को अपने तीसरे मैच में चीन से भिड़ेंगी जबकि मंगलवार जापान के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम का अंतिम पूल मैच गुरुवार दो नवंबर को कोरिया के खिलाफ होगा, जिसके बाद नॉकआउट चरण के खेल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें