Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

वायरल बुखार से उबर गए हैं पाकिस्तान के अधिकतर खिलाड़ी

October 17, 2023

वायरल बुखार से उबर गए हैं पाकिस्तान के अधिकतर खिलाड़ी

बेंगलुरुः पाकिस्तान के जिन खिलाड़ियों को यहां पहुंचने पर वायरल बुखार हो गया था उनमें से अधिकतर इससे उबर गए हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी अब भी चिकित्सकों की निगरानी में है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मीडिया मैनेजर एहसान इफ्तिखार नागी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान को 20 अक्टूबर को यहां ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। भारत के हाथों अहमदाबाद में सात विकेट से करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम रविवार को बेंगलुरु पहुंची थी। बेंगलुरु में के पिछले कुछ महीनो में वायरल बुखार के कई मामले सामने आए हैं हालांकि ऐसा मौसम बदलने के कारण हो सकता है।

पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भी यहां पहुंचने पर स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां हो गई थी। एहसान ने कहा,‘‘पिछले कुछ दिनों से कुछ खिलाड़ी बुखार से पीड़ित थे लेकिन उनमें से अधिकतर इससे उबर गए हैं। कुछ खिलाड़ी अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं।’’ उन्होंने इसके साथ ही पुष्टि की कि कप्तान बाबर आजम और तेज गेंद बाद शाहीन शाह अफरीदी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पाकिस्तान की टीम ने मंगलवार को एवं चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास भी किया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें