Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर Hayley Jensen ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

May 23, 2025

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर Hayley Jensen ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड की ऑलराऊंडर हेली जेनसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 11 साल तक चला। हेले जेनसन ने 2014 में वैस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 फॉर्मैट में न्यूजीलैंड की महिला टीम के लिए डेब्यू किया था। 2018 में टी20 वल्र्ड कप के लिए टीम में चुने जाने के बाद वह टीम की नियमित खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए कुल 88 मैच खेले, जिसमें 35 वनडे और 53 टी20 शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 1988 रन बनाए और 76 विकेट लिए। हेले जेनसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट को दिए गए बयान में कहा, ‘जब मैं 10 साल की थी, तब अपने पहले क्रिकेट टूर्नामैंट से लौटकर मैंने तय किया था कि मुझे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना है। वो सपना पूरा हुआ, इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।‘

ये भी पढ़ें- PM मोदी का आज गुजरात दौरा, सम्राट संप्रति संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें