NZ vs SA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब क्रिकेट फैंस को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप में भी भिड़ चुकी हैं दोनों टीमें
इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी दोनों टीमों का सामना हुआ था। ग्रुप मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था, जबकि सेमीफाइनल में कीवी टीम ने शानदार वापसी करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड फाइनल तक पहुंचा था, जहां उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
कहां देख सकेंगे लाइव मैच
भारत में क्रिकेट फैंस इस टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। मैच का टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स 1 चैनल पर किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोड ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
Two leaders step up for the Kiwis, one goal in sight 💥
Here’s New Zealand’s squad for the T20I challenge against the Proteas 🙌#SonySportsNetwork #NZvRSA pic.twitter.com/UvvldC86Vy
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) March 13, 2026
कब शुरू होगा मुकाबला
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच न्यूजीलैंड के स्थानीय समय के अनुसार शाम 7:15 बजे शुरू होगा। भारतीय समय के मुताबिक मुकाबला सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस मैच शुरू होने से लगभग आधा घंटा पहले होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...