Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बेहद खास बॉलर के मैच खेलने पर लगाई पाबंदी, जानिए वजह

July 13, 2024

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बेहद खास बॉलर के मैच खेलने पर लगाई पाबंदी, जानिए वजह

Naseem Shah: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज तर्रार गेंदबाज नसीम शाह को पीसीबी ने बड़ा झटका दिया। नसीम शाह अब इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड क्रिकेट लीग नहीं खेल पाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें लीग में खेलने के लिए NOC (Non Objection Certificate) देने से इनकार कर दिया है।

क्यों नहीं खेल पाएंगे नसीम शाह
पाकिस्तान के जियो न्यूज के हवाले से बताया गया कि वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए नसीम शाह को खेलने नहीं दिया जा रहा है। नसीम शाह पाकिस्तान की टीम में तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। वह कुछ दिन पहले ही चोट खा बैठे थे। इसलिए वह कोई मैच खेलते हुए फिर न चोटिल हो जाये इसलिए पाकिस्तान बोर्ड उन्हें बचाकर रखना चाहता है।

https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FSaadIrfan258%2Fstatus%2F1812021209078358124&widget=Tweet

बांग्लादेश के खिलाफ होंगे प्रमुख गेंदबाज
नसीम शाह ने पिछले साल अक्टूबर में कंधे की सर्जरी कराई थी। सर्जरी के चलते उन्हें वनडे विश्वकप 2023 से बाहर होना पड़ा था। इसका नुकसान टीम को विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उठाना पड़ा। नसीम शाह 3 महीने मैदान से बाहर रहे। पाकिस्तान की अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ होनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाजा से यह सीरीज अहम है। शाहीन शाह आफरीदी बांग्लादेश सीरीज में नहीं होंगे। उनके स्थान पर टीम की तेज गेंदबाजी की कमान नसीम शाह संभालेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें