Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

फाइनल में पहुंचने के लिए PBKS और RCB के बीच मुकाबला आज, जानिए पिच रिपोर्ट

May 29, 2025

फाइनल में पहुंचने के लिए PBKS और RCB के बीच मुकाबला आज, जानिए पिच रिपोर्ट

PBKS vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब अपने अंतिम चरणों में है। इस सीजन का पहला क्वालीफायर Punjab Kings और Royal Challengers Bengaluru के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें मैच जीतकर सीधा फाइनल खेलना चाहेंगी। हालांकि हारने वाली टीम को एक मौका और मिलेगा। तो आइये जानते हैं कि आज के मैच के दौरान पिच गेंदबाजों का साथ देती है या फिर बल्लेबाजों का।

आज का मैच पंजाब के होमग्राउंड मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यहां की पिच पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है जिस कारण शॉट लगाना आसान होता है। ये पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल है। इस ग्राउंड का औसत स्कोर लगभग 165 से 170 रनों का है। यहां स्पिनर्स के मुकाबले तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता मिलती है। बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को भी मैच में फायदा हो सकता है। इस ग्राउंड पर खेले गए 9 मैचों में से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं चेस करने वाली टीम ने 4 में जीत हासिल की है।

बता दें कि इस सीजन के 37वें मुकाबले में जब दोनों टीमें आमने सामने आई थी तो बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को 157 रन पर रोक दिया था। और चेस करते समय 7 गेंदे बाकि रहते 7 विकेट से जीत हासिल कर ली थी

दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल पर क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों ने 14 मैचों में 9 मैच जीतकर 19 अंक हासिल किए। दोनों ही टीमों का 1-1 मुकाबला रद्द हो गया था। पंजाब की टीम ने बेहतर रनरेट से साथ टेबल पर पहला स्थान हासिल किया। बता दें की दोनों टीमें अब तक 35 बार आमने सामने हुई है, जिसमें से 18 मैच पंजाब ने तो 17 मैच RCB ने जीतें हैं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें