Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2026: गुजरात की पांचवीं जीत ने हिलाया पॉइंट्स टेबल, जानें क्या है टीमों की स्थिति

May 13, 2026

IPL 2026: गुजरात की पांचवीं जीत ने हिलाया पॉइंट्स टेबल, जानें क्या है टीमों की स्थिति

Points table IPL 2026:आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। यह मुकाबला अंकतालिका में पहला स्थान हासिल करने के लिए था और GT ने इसमें बाजी मार ली। GT एसआरएच को 82 रन से हराकर अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। GT की यह लगातार पांचवीं जीत है।

SRH ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी चुनी थी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे। 169 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी SRH 14.5 ओवर में 86 रनों पर ऑलआउट हो गई और 82 रन से मैच हार गई। 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लेने वाले जीटी के कगिसो रबाडा प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

ये भी पढ़ें- राजनीति से दूर, बिजनेस और फिटनेस से प्रतीक यादव ने बनाई अलग पहचान, लग्जरी कारों का भी था शौक

 

आइए जानते हैं कि GT और SRH के बीच हुए मुकाबले के बाद अंकतालिका में क्या बदलाव आया है, साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप किन खिलाड़ियों के पास है।

अंकतालिका-
गुजरात टाइटंस 12 मैचों से 16 अंक लेकर पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 मैचों से 14 अंक लेकर दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों से 14 अंक लेकर तीसरे, पंजाब किंग्स 11 मैचों से 13 अंक लेकर चौथे और चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स 11 मैचों से 12 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों से 10 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों से 9 अंक लेकर आठवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, सरकार ने 15% बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी, जानें बाजार पर कितना पड़ेगा असर

मुंबई इंडियंस 11 मैचों से 6 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों से 6 अंक लेकर दसवें स्थान पर है। मुंबई और लखनऊ प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुके हैं।

ऑरेंज और पर्पल कैप
सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 12 मैचों में 508 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर हैं और ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है। भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है। भुवनेश्वर ने 11 मैचों में 21 विकेट लिए हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें