Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL के मैच के दौरान Rahul और Ruturaj पर धीमी ओवरगति के लिए 12 लाख रूपये का लगा जुर्माना

April 20, 2024

IPL के मैच के दौरान Rahul और Ruturaj पर धीमी ओवरगति के लिए 12 लाख रूपये का लगा जुर्माना

लखनऊ:- लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ पर आईपीएल के मैच के दौरान धीमी ओवरगति के लिए दोनों को 12 ,12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है।

लखनऊ ने अपने मैदान पर खेलते हुए चेन्नई को शुक्रवार को आठ विकेट से हराया ।आईपीएल की आचार संहिता के तहत धीमी ओवरगति का इन टीमों का यह पहला अपराध था तो राहुल और रूतुराज पर जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने एक बयान में कहा ,

‘‘लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान के एल राहुल पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है । इसी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ पर भी धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें