Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

RR के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड, खराब गेंदबाजी ने खड़ी की मुश्किलें

May 10, 2026

RR के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड, खराब गेंदबाजी ने खड़ी की मुश्किलें

RR vs GT: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना शनिवार को गुजरात टाइटंस (GT) से हो रहा है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में RR के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ इस सीजन यह सातवीं बार 200 से ज्यादा रनों का टोटल बना है। RR एक सीजन में सर्वाधिक बार 200 से ज्यादा रन खर्च करने वाली टीमों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है। इस शर्मनाक लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की बराबरी की है।

ये भी पढ़ें- सिराज को एक इशारा और वैभव सूर्यवंशी की पारी का अंत, आशीष नेहरा ने बदल दिया मैच का रुख

ये भी पढ़ें- बड़ी जीत के बाद गुजरात टाइटंस की अंकतालिका में छलांग, RR टॉप-4 से बाहर, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति

राजस्थान की खराब गेंदबाजी
RR के गेंदबाज इस मुकाबले में पूरी तरह से बेअसर दिखाई दिए। जोफ्रा आर्चर ने पारी के पहले ही ओवर में 18 रन खर्च किए। उन्होंने पहला ओवर पूरा करने के लिए कुल 11 गेंदें फेंकी और आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर डाला। आर्चर 4 ओवर का स्पेल भी पूरा नहीं कर सके और उन्होंने 3 ओवर में 46 रन दिए।

वहीं, तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए और वह कोई विकेट नहीं निकाल सके। बृजेश शर्मा टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 2 विकेट निकाले, लेकिन वह भी महंगे साबित हुए। रवींद्र जडेजा ही कुछ हद तक अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 34 रन देकर एक विकेट चटकाया।

GT की बेहतरीन शुरुआत
गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 118 रन जोड़े। सुदर्शन ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। अंत के ओवरों में वॉशिंगटन सुंदर ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, जबकि राहुल तेवतिया ने 4 गेंदों में 14 रन बनाते हुए राजस्थान रॉयल्स को 229 रनों के टोटल तक पहुंचाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें