Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिराज ने बाउंसर का खूबसूरती से इस्तेमाल किया: शेन बांंड

April 3, 2023

सिराज ने बाउंसर का खूबसूरती से इस्तेमाल किया: शेन बांंड

बेंगलुरू: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने मोहम्मद सिराज की शुरूआती स्पेल में असाधारण गेंदबाजी के लिए सराहना करते हुए कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज ने अपने बाउंसर का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया, जिससे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को शॉट लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।सिराज ने अपने चार ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट झटका। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन के महत्वपूर्ण विकेट के साथ उन्होंने शुरूआत की।

उन्हें आरसीबी के लिए शुरूआती सफलता मिली। उन्होंने तीसरे ओवर में किशन को थर्ड मैन पर कैच कराया। उन्होंने पहले ओवर में गेंदबाजी की और सिर्फ दो रन दिए।वह पावरप्ले के अंदर रोहित शर्मा का बड़ा विकेट हासिल कर सकते थे। रोहित ने एक शॉट लगाया था, लेकिन सिराज और दिनेश कार्तिक के बीच एक गलतफहमी के कारण टकराव हुआ और गेंद उनके बीच में जा गिरी।

बॉन्ड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, आप सिराज के उन पहले तीन ओवरों को देखें। उन्होंने कुछ भी नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने बाउंसर का खूबसूरती से इस्तेमाल किया। उन्होंने हिट करने के लिए कुछ नहीं दिया, हमें कुछ शॉट लेने के लिए मजबूर किया और इससे विकेट हासिल किए। उन्होंने आगे कहा, ‘‘हम हमेशा पीछे थे। हमारे पास एक लंबा बल्लेबाजी क्रम था, हमने आगे बढ़ने की कोशिश की और हम 170 तक पहुंच गए। इसलिए मुझे लगता है कि हम जानते हैं कि अगर हम एक अच्छी शुरूआत करते तो हम हर तरह का स्कोर बना सकते हैं।’’

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच ने आगे स्कोर का अपना आकलन दिया और कहा, मुझे लगता है कि इतने छोटे मैदान पर 170 रन ज्यादा नहीं हैं। हमने कई रन आउट छोड़े। मुझे लगता है कि अगर हम 190 से अधिक रन बनाते तो हमारे पास मैच जीतने का विकल्प था। तब हम गेंद के साथ उतने सटीक नहीं थे जितना हमें होना चाहिए था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें