Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका पहले करेगा बैटिंग

October 21, 2023

इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका पहले करेगा बैटिंग

मुबंई: आईसीसी विश्वकप के अहम मुकाबले में शनिवार को इंग्लैंड ने टॉस जीत कर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है। इंग्लैंड की बैटिंग लाइन अप को मजबूत करने के लिये टीम में बेन स्टोक्स की वापसी हुयी है। उनके अलावा डेविड विली और गस ऐटकिंसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है वहीं तेम्बा बवूमा की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण एडम मारक्रम दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व करेंगे।

दोनो ही टीमे अपने पिछले मैच उलटफेर का शिकार हुयीं हैं। दक्षिण अफ्रीका को पिछले मुकाबले में नीदरलैंड के हाथों 38 रन से हार का सामना करना पडा था जबकि अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हरा कर उसके मनोबल को ठेस पहुंचायी है। इंग्लैंड विश्वकप के तीन मैचों में अब तक सिर्फ एक मुकाबला जीत सकी है वहीं दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों में से दो में जीत मिली है। रनो से भरपूर वानखेड़े की पिच पर दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

टीम इस प्रकार हैं : इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डाविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जॉस बटलर (कप्तान और कीपर), डेविड विली, गस ऐटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली साउथ अफ़्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (कीपर), रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जेराल्ड, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगीसानी एनगिडी प्रदीप।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें