Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के साथ मैच के दौरान हुई तकरार, अब एक बार फिर भिड़े सूर्या-कुलदीप, देखें Video

Surya Kuldeep clash

Surya Kuldeep clash

Surya Kuldeep clash: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने एक बार फिर चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर दमदार जीत दर्ज करते हुए अपनी बादशाहत कायम रखी। 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रन से जीत हासिल कर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली। मैच में जहां ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की जमकर चर्चा हुई, वहीं स्पिनर कुलदीप यादव एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गए। मैदान पर उनकी हार्दिक पंड्या और कप्तान सूर्यकुमार यादव से हुई तनातनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

एकतरफा मुकाबला, 114 पर सिमटा पाकिस्तान
भारत की गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई। पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से दबाव बनाए रखा और मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

जीत के बाद क्यों गरमाया माहौल?
मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, उसी दौरान एक अप्रत्याशित दृश्य देखने को मिला। हार्दिक पंड्या कुलदीप से कुछ नाराजगी जताते दिखाई दिए। इसके बाद जब कुलदीप कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास पहुंचे तो दोनों के बीच भी सामान्य से अलग प्रतिक्रिया देखने को मिली।

ये भी पढ़ें- Virat Kohli ‘संत प्रेमानंद’ से करेंगे मुलाकात, पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहेंगी साथ

 

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर से जुड़ी थी। हार्दिक की गेंद पर शाहीन अफरीदी ने एक ऊंचा शॉट खेला, जिसे बाउंड्री पर खड़े कुलदीप लपक नहीं सके। आसान कैच छूटने के कारण गेंद छक्के के लिए चली गई। हालांकि उसी ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने विकेट लेकर पारी समाप्त कर दी, लेकिन कैच छूटने पर उनकी नाराजगी साफ झलक रही थी।

अगले दिन बदला माहौल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। लेकिन अगले ही दिन सूर्या और कुलदीप ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। कप्तान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों खिलाड़ी उसी घटना की मजाकिया अंदाज में नकल करते दिखे।

इस वीडियो ने साफ कर दिया कि टीम के भीतर कोई गंभीर मतभेद नहीं है और मैदान पर जो हुआ, वह केवल मैच के दबाव और गरमजोशी का नतीजा था। फैंस ने भी इस हल्के-फुल्के अंदाज को खूब पसंद किया।

ये भी पढ़ें- कश्मीर से यूपी तक आज होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

 

टीम स्पिरिट बरकरार
भारत की इस बड़ी जीत ने टूर्नामेंट में उसकी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है। साथ ही खिलाड़ियों की आपसी समझ और प्रोफेशनल रवैये ने यह भी दिखा दिया कि मैदान की तकरार मैदान तक ही सीमित रहती है।

अब सुपर-8 में टीम इंडिया की नजरें अगले मुकाबलों पर हैं, जहां वह इसी लय को बरकरार रखते हुए खिताब की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी।

Exit mobile version