तुर्किस्तान : तीसरे World Cup ITF Taekwon-Do Championship 2026 में 11 सदस्यीय भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 पदक जीते। 27 सितंबर से 3 अक्तूबर तक तुर्किस्तान, कजाकिस्तान में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। दुनियाभर से आए खिलाड़ियों के बीच भारतीय दल ने विभिन्न श्रेणियों में दमदार प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप का आयोजन Taekwon-Do Association of India (TAI) के तत्वावधान में किया गया। अगस्त से अक्तूबर 2026 के बीच भारतीय दल ने लगातार 3 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पोडियम फिनिश हासिल किया। इन लगातार सफलताओं से भारत में ITF ताइक्वांडो के मजबूत दौर का संकेत मिलता है। भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व मंच पर भारतीय तिरंगे की शान बढ़ाई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...