Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोरखपुर में 236 करोड़ से तैयार होगा उप्र का चौथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

May 20, 2025

गोरखपुर में 236 करोड़ से तैयार होगा उप्र का चौथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 236 करोड़ रुपए की लागत से राज्य का चौथा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तैयार होगा। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई। बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने अब प्रदेश में चौथे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। आईसीसी समेत विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के मानकों के अनुसार इसमें दो मंजिला स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें 7 मुख्य पिच व चार अभ्यास पिच होंगी तथा यह 30 हजार दर्शकों की क्षमता युक्त होगा। प्रदेश में फिलहाल कानपुर व लखनऊ के स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है, वहीं वाराणसी में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ईरान का दावा: US का F-15E लड़ाकू विमान गिराया, पायलट को जिंदा पकड़ा; अमेरिका ने साधी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें