Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

USA vs BAN 3rd T20 2024: बंगलादेश ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर की जीत हासिल

May 26, 2024

USA vs BAN 3rd T20 2024: बंगलादेश ने अमेरिका को 10 विकेट से हराकर की जीत हासिल

ह्यूस्टन: मुस्तफिजुर रहमान 10 रन देकर छह विकेट और उसके बाद तंजिद हसन नाबाद (58) तथा सौम्य सरकार नाबाद (43) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बंगलादेश ने शनिवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में अमेरिका को 10 विकेट से हरा दिया है। हालांकि अमेरिका ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है।

105 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की तंजिद हसन और सौम्य सरकार की सलामी जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट खोए 11.4 ओवर में 108 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। तंजिद हसन ने 42 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद (58) रनों की पारी खेली। वहीं सौम्य सरकार ने 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुये नाबाद (43) रन बनाये।

आज यहां टॉस जीतकर बंगलादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की शयन जहांगीर और ऐंड्रियस गौस ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 46 रन जोड़े। जहांगीर (18) और गौस (27) रन बनाकर आउट हुये। मुस्तफिजुर रहमान की गेंदबाजी के आगे कोई भी अमेरिकी बल्लेबाज टिक नहीं खेल सका।

नितीश कुमार (3), मिलिंद कुमार (7), कप्तान ऐरन जोंस (2), कोरी एंडरसन (18), शैडली वान शाल्कविक (12), जसदीप सिंह (6) और निसर्ग पटेल (2) रन बनाकर आउट हुये। अमेरिका की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 104 रन ही बना सकी। बंगलादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने छह विकेट लिये। तनज़ीम हसन साकिब, शाकिब अल हसन और रिशाद हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें