Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोल पोस्ट के करीब अपने मौके को भुनाना होगा : Thomas Dennerby

July 28, 2023

गोल पोस्ट के करीब अपने मौके को भुनाना होगा : Thomas Dennerby
चेन्नईः भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य को थॉमस डेनेरबी ने कहा कि टीम को एशियाई खेलों और एशियाई क्वालीफाइंग चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मौकों को गोल में बदलने के साथ ‘एटैकिंग थर्ड (गोल पोस्ट के सामने)’ में अपने खेल में सुधार करना होगा। डेनेरबी ने कहा, ‘‘ हमें गोल पोस्ट के करीब अपने मौके को भुनाना होगा। हमने हाल के मैचों में गोल करने के बहुत सारे मौके बनाये अधिक गोल नहीं कर पाए।’’ डेनेरबी ने एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) की वेबसाइट से कहा कि उनकी टीम को भी अपनी रक्षात्मक संरचना को मजबूत करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें रक्षापंक्ति को मजबूत करने के लिए भी कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है। हमारी रक्षापंक्ति अभी अच्छा काम कर रही है और हमने ओलंपिक क्वालीफिकेशन में दो मैचों के लिए कोई भी गोल नहीं होने दिया । जब हम ओलंपिक क्वालीफिकेशन की तैयारी कर रहे थे तो हमने मैत्री मैचों में गोल करने के आसान मौकों को गंवा दिया था। यह टीम के लिए अच्छा नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि टीम को जवाबी हमला करने के मामले में बेहतर करना होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर की रक्षापंक्ति मजबूत रहती है तो हम जानते हैं कि हम मजबूत टीमों के खिलाफ भी हमेशा मौके बनाते हैं। हमें जवाबी हमला तेज करना होगा लेकिन ऐसा तभी होगा जब हम अनुशासित होकर काम करेंगे और अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत रखेंगे। मुझे लगता है कि अगर थोड़ा सा किस्मत का साथ मिला तो यह टीम क्वालीफिकेशन में आगे बढ़ सकती है।’’ भारत को एशियाई खेलों के ग्रुप बी में चीनी ताइपे और थाईलैंड के खिलाफ रखा गया है, ओलंपिक क्वालीफायर में उसका मुकाबला उज्बेकिस्तान से होगा, जबकि जापान और वियतनाम इस ग्रुप में अन्य टीमें हैं।
डेनेरबी ने कहा कि भारतीय टीम मुश्किल ग्रुप में है और उसके लिए ग्रुप चरण से आगे बढऩा आसान नहीं होगा। उन्होंने हालांकि कहा कि मजबूत रक्षापंक्ति और मौकों को भुनाकर टीम बेहतर परिणाम हासिल कर सकती है। कोच ने कहा, ‘‘जब हम वहां पहुंचेंगे तो हमें पहले दिन से ही उसके साथ रहना होगा। जब हम भुवनेश्वर पहुंचेंगे, तो हमें एक ऐसी टीम बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना होगा जो अगले दौर में पहुंचेगी। नि?संदेह, हमें शारीरिक, तकनीकी और रणनीतिक रूप से भी तैयारी करनी होगी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें