-
महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आस्था और आकर्षण का केंद्र होगा संगम तट पर बना मंदिर। सीएम योगी के निर्देश पर दिन रात तेजी से चल रहा प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य। 16वीं शताब्दी के इस पौराणिक मंदिर को भव्य और नव्य रूप देने का सीएम योगी ने लिया था संकल्प। मंदिर के गर्भगृह, परिक्रमा पथ, दुकानें, पार्किंग, प्रवेश द्वार और हवन कुंड का चल रहा है निर्माण कार्य।