-
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को नाटो देशों को एक चिट्ठी लिखी। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा किया। इस चिट्ठी में ट्रंप ने कहा कि वह रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इसके लिए सभी नाटो देशों को मिलकर सहमति बनानी होगी।.