-
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की दसवीं बोर्ड परीक्षा के साइंस का पेपर लीक हो गया है। यह परीक्षा गुरुवार को पहली पाली में आयोजित हुई थी। काउंसिल ने भी पेपर लीक होने की बात स्वीकार कर ली है। काउंसिल के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने कहा है कि साइंस पेपर की परीक्षा रद्द की जाएगी।.