-
पटियाला : पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में शनिवार को पुनर्मतदान हुआ। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद करवाए पुनर्मतदान की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा निगरानी की गई। पिछली बार चुनाव के दौरान हिंसा और पुलिस की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका को लेकर विपक्षी उम्मीदवारों द्वारा उठाए सवालों के बाद यह कदम उठाया गया.