-
कोलंबो: श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत में रविवार सुबह दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 35 से अधिक लोग घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बताया कि हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका मतारा जिले के मुख्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।.