-
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है, जहां इस विकल्प को मिले वोट कई सीट पर निर्णायक साबित हुए। राज्य की 26 विधानसभा सीट पर नोटा को मिले वोट हार-जीत के अंतर से अधिक रहे, जिससे चुनाव के नतीजों पर इसका सीधा असर पड़ा.