-
पेरिस: फ्रांस के पूर्वोत्तर क्षेत्र में फ्रांसीसी वायुसेना के दो राफेल लड़ाकू विमान आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई। हवाई दुर्घटना की जानकारी फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि बुधवार को दो राफेल फाइटर जेट प्रशिक्षण के दौरान आपस में टकरा गए।.