-
नेशनल डेस्क: भारत और फ्रांस ने सोमवार को एक अहम रक्षा सौदा किया। इस सौदे के तहत भारत ने 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 63000 करोड़ रुपये का समझौता किया। यह सौदा भारतीय नौसेना के लिए है, और इसे नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय साउथ ब्लॉक में किया गया।.